पूर्णिया, जुलाई 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा किसानों एवं छात्र-छात्राओं के लिए ड्रोन तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से फसलों में पोषक तत्वों एवं कीटनाशकों के छिड़काव की नई विधि की जानकारी दी गई। प्रदर्शन के दौरान आईएफएफसीओ पूर्णिया द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रोन से गन्ना बीज उत्पादन क्षेत्र में सफलतापूर्वक छिड़काव किया गया। इस दौरान नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागरिका का आधा-आधा लीटर की मात्रा में उपयोग किया गया। ड्रोन की सहायता से मात्र 7 से 10 मिनट में पूरे क्षेत्र में छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने किसानों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक कृषि क्षेत्र में एक प्रभावी...