ड्रोन तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का मिला पाठ
सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में चल रहे 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक की जानकारी दी गई। सैन्य प्रशिक्षण सत्र में तकनीक आधारित युद्ध प्रणाली और ड्रोन के बढ़ते महत्व पर जोर दिया गया। कैंप कमांडेंट नविंदर सिंह मान और एडम ऑफिसर तनय कोठियाल के निर्देशन में हवलदार मेजर प्रवीण ने बताया कि ड्रोन कैमरा और जीपीएस से लैस मानव रहित विमान है, जिसका उपयोग फोटोग्राफी, सर्वेक्षण और निगरानी में किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कैडेट्स ने परिसर में पौधारोपण किया। कैंप एडजुटेंट राजेश कुमार और सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.