प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- दयालगंज बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। होली और रमजान के त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिसकर्मियों ने ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों में निगरानी शुरू कर दी है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार को सैफाबाद बाजार, गौरा माफी, ढकवा बाजार ,रामगंज सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से शरारती तत्वों की निगरानी की गई। पैदल भ्रमण कर पुलिसकर्मियों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...