हजारीबाग, मार्च 27 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से शुक्रवार की संध्या महानवमी की जुलूस उत्साह के साथ निकला। नवमी की जुलूस और विजयादशमी की झांकी में खलल न पड़े इसे देखते हुए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से छतों की निगरानी की गयी । पुलिस के अनुसार 15 पूजा समितियां द्वारा महानवमी के दिन जुलूस निकला गया। जुलूस में शामिल राम भक्त श्रद्धालुओं के जयकारा एवं भक्ति गीतों से पूरा इचाक का वातावरण गूंज उठा।रामभक्त बैंजो की धुन और भक्ति गीतों के बल पर झूम उठे। जुलूस में शामिल महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने लाठियां भांजे। जुलूस और झांकी में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। जिसमें महिला पुलिस बल की संख्या तीन दर्जन के आसपास थी। महानवमी के दिन छावनी अखाड़ा इचाक मोड़, सिरसी, बोंगा, दरिया, ब...