जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- ड्रोन कैमरे से होगी हल्दिया-बरौनी खनिज तेल पाइपलाइन की निगरानी नाला,प्रतिनिधि। जिला अन्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से गुजरे बरौनी-हल्दिया पाईप लाईन की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को नाला पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के बीच एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान आईओसीएल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान बोलपुर शाखा प्रबंधक प्रीतम कुजूर, सीनियर प्रबंधक राहुल आनंद ने कहा कि खनिज तेल, एलपीजी, क्रुड ऑयल आदि के पाइप लाइन काफी संवेदनशील होते हैं। ज्वलनशील होने के कारण पाइपलाइन की सुरक्षा अहम है। असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की नियत से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जाता है। पूर्व में जिला अंतर्गत चोरी की कई कोशिशे हो चुकी हैं। जो आसपास के गांवों...