सीवान, जून 26 -- बड़हरिया। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए बड़हरिया थाना परिसर में एक उच्च स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीवान के डीएम विवेक कुमार मैत्रीय और एसपी पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर एसडीपीओ अजय सिंह, सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार और थानाध्यक्ष छोटन कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासन मुस्तैद: जिलाधिकारीबैठक की कार्यवाही बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न अखाड़ों के लाइसेंसधारियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे आपसी एकता की मिसाल पेश करते हुए इस पर्व को मनाएं। ड्रोन और वीडियो रिकॉर्डिंग से होगी चप्पे-चप्पे की निगरान...