मेरठ, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। नानू पुल पर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरा उड़ाकर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से कांवड़ मार्ग और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरे से भीड़ की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कहीं भी भीड़ अधिक होने या अव्यवस्था की स्थिति बनती है तो तत्काल संबंधित पुलिस बल को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर बिजली पोलों पर लगाई गईं सुरक्षा पन्नियां, लगाए गए चेतावनी स्टीकर बताया कि नानू गंगनहर पुल कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों में शा...