मेरठ, मार्च 21 -- मवाना नगर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और ड्रोन कैमरे की निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। मवाना मेरठ रोड स्थित ईदगाह पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे से ही रोजेदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर सुबह 8:15 बजे शहर काजी मौलाना नफीस ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई, जिससे ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में शांति व भाईचारे की कामना की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.