पौड़ी, नवम्बर 4 -- थलीसैंण के गांवों में सक्रिय भालू की गतिविधियों को देखने के लिए वन विभाग अब ड्रोन का भी सहारा लेगा। बीते तीन महीने से राठ क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भालू ने आंतक मचा रखा है और भालू के यहां सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। अभी तक भालू ने राठ के मंजरी, सौंठ, कठ्यूड, कुचौली आदि गांवों में 33 से अधिक मवेशियों को निवाला बना दिया है। भालू यहां की गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। वहीं पाबौ और खिर्सू में भालू ने तीन लोगों को हमला कर घायल भी किया है। भालू के बढ़ते हमलों के बाद वन विभाग ने भालू को ट्रैक्यूलाइज और मारने की परमिशन ली है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मंजरी आदि गांवों में डेरा डाला हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विभाग थर्मल ड्रोन का भी सहारा ले रहा है। इसकी मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.