ड्रोन के जरिए छापेमारी में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद
फतेहपुर, जुलाई 26 -- बिंदकी। आबकारी के साथ तीन थानों की पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर ड्रोन की मदद से लोकेशन लेकर छापेमारी की। टीम ने 15 लीटर शराब बरामद करते हुए ढाई सौ कुंतल लहन मौके पर नष्ट कराया। टीम के पहुंचते ही कारोबारी मौके से भाग खड़े हुए। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी और बिंदकी, जहानाबाद तथा बकेवर थाना की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को बकेवर क्षेत्र के कच्ची शराब उतारने वाले संदिग्ध ठिकानों में एक कंजरनडेरा मजरे बेंता में छापेमारी कर दी। टीम ड्रोन कैमरे का प्रयोग करते हुए दबिश देते हुए लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही लगभग 250 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम के सदस्यों ने बताया कि लगातार छापेमारी करते हुए प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.