हजारीबाग, जनवरी 29 -- चौपारण प्रतिनिधि अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चौपारण पुलिस व वन विभाग की लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। लगभग 100 एकड़ में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए पहले ड्रोन के जरिए मैपिंग की और फिर सटीक लोकेशन पर धावा बोला। लहलहाती फसल को ट्रैक्टर और पुलिस बल के जवानों की मदद से मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया। मौके से सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले 14 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट किए गए हैं। पुलिस की इस दबिश से अफीम माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि अफीम की खेती करने वालो की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में बरही अंचल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.