लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- नौगवां। मझगई वन रेंज के बेलाकलां मे खेत मे काम कर रहे युवक पर बीते दिन एक तेंदुए ने किया हमला किया था। जिससे अरविंद पुत्र सियाराम निवासी बेलाकलां बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी तलाश के लिए वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से तेंदुए की लेाकशन ट्रेस करने का प्रयास किया। आपको बता दें, मझगई वन रेंज की ग्राम पंचायत बेलाकलां में इन दिनों तेंदुए की दहशत ग्रामीणों में बनी हुई है। जंगल से निकले तेंदुए ने गांव के समीप गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बना लिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों और वन विभाग की टीम से तीखी नोंक झोंक भी हुई थी। ग्रामीणों की मांग थी कि तेंदुए की लोकेशन लेकर जल्द से जल्द उसको पकड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने में तीन वारदातों से बेलाकलां गांव में द...