कानपुर, जून 30 -- कानपुर। ड्रोन और सैटेलाइट से जुड़े अनुसंधान व नवाचार पर काम कर रहे स्टार्टअप्स को अब नई उड़ान मिलेगी। लखनऊ स्थित सीआईपीईटी (केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) के महानिदेशक प्रो. शिशिर सिन्हा और लखनऊ केंद्र के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार ने आईआईटी कानपुर का भ्रमण कर नवाचार का परीक्षण करने के साथ अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी ली। जल्द आईआईटी कानपुर और सीआईपीईटी मिलकर इन स्टार्टअप्स को बढ़ावा देंगे। आईआईटी के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) में कार्यरत कई स्टार्टअप्स ड्रोन व सैटेलाइट के क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। सीआईपीईटी के अधिकारियों ने एसआईआईसी में सौर ऊर्जा से लंबे समय तक उड़ान भरने वाले यूएवी (अनमैंड एयर व्हीकल) विकसित करने वाली मराल एयरोस्पेस और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए ...