रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के जनसंचार विभाग की ओर से 'डिजिटल फिल्म निर्माण: ड्रोन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता' विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों से जोड़ना व उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। अंतिम दिन संसाधन व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान स्टोरीबोर्ड तैयार करने, कैमरा एंगल, ड्रोन के उपयोग, शूटिंग तकनीक, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने न सिर्फ इन तकनीकों को समझा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से भी लागू किया। कार्यशाला की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन ...