उन्नाव, नवम्बर 1 -- उन्नाव। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की उपस्थित यू-डॉयस पोर्टल के ड्रापबाक्स में प्रदर्शित होने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों ने इनको इंपोर्ट नहीं किया है। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर एक कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अगली कक्षा में छात्र-छात्राएं कहां गए। इस पर महानिदेशक ने पत्र जारी सख्त नाराजगी जताई। शुक्रवार से शनिवार तक बेसिक के विद्यालयों में ड्राप आउट बाक्स में बच्चों की संख्या 3100 से घटकर 2300 पर आ गई। जिला बेसिक शिक्षा परिषद के जनपद में 2709 विद्यालय संचालित हैं। चालू शैक्षिक सत्र में 2.12 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 2300 बच्चों की संख्या ड्रापआउट बाक्स में प्रदर्शित होने का कारण अधिकारी आधार फीडिंग न होना बताते हैं। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि यह...