उरई, मार्च 28 -- उरई, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान की तैयारी को लेकर खंड स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। यहां बच्चों का स्कूलों में नामांकन और प्रवेश बढ़ाने को जन जागरूकता रैलियां और प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया। बीएसए चंद्र प्रकाश के निर्देश पर जिले के समस्त ब्लॉक में अलग अलग हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करे। विशेष रूप से ऐसे बच्चों की पहचान करने पर बल दिया गया जो अभी तक विद्यालय से वंचित हैं या ड्रॉपआउट श्रेणी में हैं।अधिकारियों ने कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए जनजागरूकता रैलियां, अभिभावक संप...