मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ड्रॉप आउट बच्चों के पुनः नामांकन को लेकर चार जुलाई को अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। विभाग ने इसका निर्देश दिया है। वर्गवार अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन चार जुलाई को किया जाएगा।सभी कक्षा के शिक्षक सूची बनाएंगे कि कितने बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। इन बच्चों के माता-पिता से विशेष रूप से संपर्क कर उनको स्कूल बुलाया जाएगा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुन: स्कूलों से जोड़ा जाए और उनको मिलने वाली सभी तरह की सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए, इसे लेकर इसका आयोजन किया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने इसका निर्देश दिया है।अभिभावक यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में चार जुलाई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी साफ सुथरे ड्रेस में बच्चों को भेजें स्कूलशिक्षक अभिभावकों को इस बात के लिए भी जागरूक...