कटिहार, जुलाई 3 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को कटिहार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को मिशन मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया है। संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जो किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं। साथ ही उनके पुनः नामांकन और नियमित विद्यालय आने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन आजसंगोष्ठी का उद्देश्य विभाग का मानना है कि केवल नामांकन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को विद्यालय से लगातार जोड़े ...