कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। गोविंद नगर स्थित ड्रैगन हाउस रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने ग्राहक बनकर छापेमारी की। पुलिस ने हुक्का, फ्लेवर, चिलम समेत अन्य सामान बरामद किया। वहीं दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मालिक समेत एक सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गोविंद नगर पंजाब एंड सिंध बैंक वाली गली में स्थित ड्रैगन हाउस रेस्टोरेंट में बुधवार को पुलिन ने छापेमारी की। टेबल में हुक्का सजाए बैठ ग्राहक छापेमारी का शक होने पर मौका पाकर फरार हो गए, जबकि बर्रा-8 वरुण विहार निवासी कर्मचारी अंकुश उर्फ अज्जू को धर दबाेचा गया। थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी में सात हुक्के, सात चिलम, नौ पाइप व तीन डिब्बे तंबाकू आदि सामान बरामद किया है। वहीं तहरीर पर हुक्का मालिक आदित्य व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा ...