रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार जिले में खेती के नए और लाभकारी विकल्प के रूप में ड्रैगन फ्रूट किसानों की पसंद बनता जा रहा है। कम लागत और अधिक मुनाफे वाली इस फसल को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने जिले में ड्रैगन फ्रूट खेती योजना लागू की है। योजना के तहत किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। ड्रैगन फ्रूट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी खेती असिंचित भूमि में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है। यह भी पढ़ें- ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की बदलेगी तस्वीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...