किशनगंज, जनवरी 29 -- पोठिया। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय,में आत्मा ए टी एम ए, भागलपुर द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक बुधवार को किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम जो आगामी शुक्रवार तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को ड्रैगन फ्रूट की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण एवं डॉ. संजय सहाय, नोडल अधिकारी एसीएस द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट भविष्य की एक महत्वपूर्ण फल फसल है, जो कम पानी में अधिक लाभ देने की क्षमता रखती है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. संजय सहाय एवं डॉ. स्वराज कुमार दत्ता ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और व्यावसायिक ख...