मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों को लाइटिंग उत्पाद एक्सपोर्ट कर रहे मुरादाबाद के निर्यातकों ने ड्रैगन को वहां से माल इंपोर्ट रोक देने का झटका दिया है। चीन से इंपोर्ट रोकने के लिए मुरादाबाद के 90 फीसदी निर्यातकों ने अपनी प्रोडक्ट लाइन बदल देने पर फोकस बढ़ा दिया है। बरसों से बड़ी संख्या में मुरादाबाद के निर्यातक लैंप आदि लाइटिंग उत्पादों का निर्यात कर रहे थे। मेटल से बने इन उत्पादों में लगाने के लिए वह इलेक्ट्रिकल वायर आदि एसेसरीज का आयात चीन से कर रहे थे। वहां यह माल अपेक्षाकृत सस्ता और अमेरिकी मानकों के अनुरूप उपलब्ध होने के चलते मुरादाबाद के लाइटिंग उत्पादों के निर्यात का दारोमदार चीन पर टिक गया था। कुछ अरसा पहले भारत सरकार ने ड्रैगन पर नकेल कस दी। वहां से माल इंपोर्ट करने के लिए निर्माताओं द्वारा बीआईएस प्रमाणपत्र जार...