चम्पावत, मई 22 -- संतोष आर्यन, चम्पावत। आरसेटी की ओर से दिए जा रहे 31 दिनी ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एलबीओ अमर सिंह ग्वाल ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार करने को कहा। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि संस्थान प्रशिक्षणार्थियों का दो साल तक मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बैंकिंग ऋण योजना, साइबर क्राइम, समय प्रबन्धन, स्वरोजगार आदि के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर रेखा देवी ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद व विजय लडवाल ने जानकारी दी। राजेश पन्त, छवि दत्त पांडेय ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत आरसेटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...