चम्पावत, अप्रैल 20 -- योगेश, चम्पावत। आरसेटी का 31 दिनी ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में ड्रेस डिजाइनिंग की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। जिससे प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार में मदद मिलेगी। प्रशिक्षणार्थियों का माइक्रो लैब के माध्यम से एक दूसरे से परिचय कराया गया। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र और विजय लडवाल ने बताया कि 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर रेखा देवी ने ड्रेस डिजाइनिंग की जानकारी दी। आयोजन में आरसेटी के राजेश पत, महेन्द्र पटवा, अमर सिंह आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...