बगहा, मार्च 21 -- बेतिया। ईद का जश्न मनाने के लिए इस बार कई लोगों ने अपने परिवार के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया था। घर के सभी पुरुष एक जैसे वस्त्र में थे और महिलाओं ने एक ही रंग के वस्त्र को धारण किया था। बच्चों के लिए भी एक ही तरह के पारंपरिक वस्त्र तैयार किए गए थे। छोटे-छोटे बच्चों ने ड्रेस कोड में एक दूसरे को गले लगाकर सेल्फी खिंचवाई और इस पल को यादगार बना दिया। मस्जिदों के आसपास रंग-बिरंगे बैलून, आइसक्रीम तथा फास्ट फूड की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल देखी गई। लोगों ने अपने परिजनों और छोटे बच्चों के साथ आइसक्रीम और फास्ट फूड का भी आनंद लिया। छोटे-छोटे बच्चों में रंग बिरंगे बैलून की खरीदारी करने के लिए काफी उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...