चतरा, अप्रैल 7 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेफरल अस्पताल के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिमरिया और लावालौंग प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए, जहां स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डॉ प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को अनुशासित रहने और ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने का सख्त निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 'आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता' (एबीएचए) बनाने की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ...