नई दिल्ली, मार्च 23 -- आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। भारत के महान कप्तानों में शुमार धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 6 साल पहले ही संन्यास ले लिया है लेकिन 44 की उम्र में भी वह आईपीएल में खेल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से वह फैंस के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर्स के मुताबिक धोनी का पीली जर्सी में ये आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। इस दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरफराज खान के बच्चे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी इवेंट के दौरान अपने पुरा...