महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- घुघली, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली क्षेत्र के भुवना-खानपुर मार्ग स्थित ड्रेन में सोमवार की सुबह एक शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की स्थिति देख अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शख्स की मौत हुए चार से पांच दिन हो गए होंगे। आसपास बदबू फैलने पर ग्रामीणों की नजर ड्रेन में पड़े शव पर गई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश शुरू की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। ड्रेन के पास से गुजर रहे लोगों ने बदबू के कारण उधर देखा तो ड्रेन में शव दिखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव काफी सड़ी अवस्था में था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि काफी प्रयासों क...