चंदौली, मार्च 2 -- सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र में गोहदा-पांडुकपुर मार्ग पर लेहरा-मनिहार ड्रेन की पुलिया का निर्माण एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इसके कारण दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं पुलिया निर्माण के लिए ड्रेन का पानी रोक दिया गया है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह पुलिया बंधी डिवीजन के अंतर्गत आती है। पुरानी पुलिया जर्जर होने के बाद विभाग एक साल पहले निर्माण कार्य शुरू कराया था। मगर कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण में लगी लापरवाही के कारण ड्रेन का पानी बांध दिया गया है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौके पर पहुंचे औ...