नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में मास्टर ड्रेनेज प्लान को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग को फंड की आवश्यकता है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने विश्व बैंक से संपर्क किया है। उनके साथ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक हुई है जिसमें दिल्ली सरकार ने उन्हें ड्रेनेज मास्टर प्लान परियोजना से अवगत कराया है। इसके लिए 57 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इस बैठक में विश्व बैंक अधिकारियों को बताया गया कि इस योजना में निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की क्या भूमिका रहेगी। इस परियोजना की डीपीआर भी अधिकारियों को दी गई है जिसमें नजफगढ़, बारापुला और ट्रांस यमुना नाले से संबंधित सभी जानकारी है। इसे अगले 30 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बीते सिंतबर ...