बिजनौर, अगस्त 23 -- गंगा में बाढ़ के पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए ड्रेज्ड चैनल का शनिवार व रविवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चैनल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चैनल की चौड़ाई करीब 300 से 400 मीटर और गहराई सात से आठ मीटर पाई गई। अधिकारियों के अनुसार चैनल में वर्तमान में करीब 70 से 80 प्रतिशत जल का बहाव पाया गया। अधिकारियों ने गंगा चैनल की वीडियो ग्राफी कराई। रविवार को सिंचाई विभाग मैकेनिकल के चीफ इंजीनियर मैकेनिकल उपेन्द्र सिंह, एसई विजय सिंह व एक्सईएन प्रणव सिंह ने निरीक्षण के दौरान चैनल की लंबाई, चौड़ाई और गहराई के साथ ही उसमें हो रहे पानी के बहाव की स्थिति को देखा। टीम ने विभिन्न स्थानो...