बदायूं, मई 10 -- ड्रीम-11 में 70 लाख जीतने वाले युवक की ससुराल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। आरोप है कि ड्रीम-11 में 70 लाख जीतने के बाद से युवक ससुराल में रह रहा था। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दानपुर का है। यहां के रहने वाले 28 वर्षीय नीरज ने गांव में नया मकान और दुकान बनवाई थी। वह करीब एक वर्ष से संभल जिले के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को नीरज गांव पहुंचा और अपने नए मकान पर हवन पूजन कराया। शाम करीब पांच बजे वह ससुराल लौट गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर दिल्ली में रहने वाला उसका भाई प्रेम सिंह गांव पहुंचा और शव को दानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.