प्रयागराज, अप्रैल 5 -- धूमनगंज में एक लॉज संचालक पर एमआर और उसकी मां पर ड्रिल मशीन से हमला करने का आरोप लगा है। बताया गया कि हमले में मां-बेटा तो घायल हुए ही बीचबचाव करने पहुंचे पड़ोसी को भी पीटा गया। हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजरूपपुर निवासी आनंद जायसवाल मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हैं। उनकी मां नीलम जायसवाल के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला पुरुषोत्तम पांडेय लॉज संचालक है। आएदिन वह विवाद करता है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी मकान के पीछे की ओर दरवाजा खोलने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई, जहां समझौता हो गया। नीलम का आरोप है कि समझौते के बाद भी पुरुषोत्तम ने दोबारा काम शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.