मऊ, फरवरी 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के बरुहा स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदते समय ड्रिल मशीन बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें बिजली का पोल टूटकर रास्ते पर गिर गया और रास्ते के साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। वहीं आस पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। घोसी-मझवारा मार्ग के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा पौधा लगाने के लिए इन दिनों ड्रिल मशीन के माध्यम से गड्ढे की खुदाई कराई जा रही है। मंगलवार की सुबह कार्य में लगी मशीन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का पोल तार सहित टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की जिस समय हादसा हुआ उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में घंटों तक बिजली की आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.