ड्रिलिंग मशीन से क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन, तीन दिन से ठप जलापूर्ति
जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर। गदड़ा के गांधीनगर में बिजली विभाग द्वारा नए पोल गाड़ने के क्रम में पोल होल ड्रिलिंग मशीन से पानी की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पेयजल और बिजली विभाग को दी, लेकिन विभागों के बीच आनाकानी के चलते काम ठप है।बिजली विभाग के अधिकारी पेयजल विभाग से बात करने को कह रहे हैं, तो पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता खुद को व्यस्त बता रहे हैं। निवासी धर्मवीर सिंह ने ड्रिलिंग मशीन चालक की लापरवाही बताते हुए विभागों की मिलीभगत का आरोप लगाया। इससे पहले भी बामनगोड़ा में इसी तरह एक घर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन मरम्मत नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.