मोतिहारी, सितम्बर 2 -- मोतिहारी, हिसं.। फसल की बेहतर सिंचाई प्रबंधन के लिए किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। ड्रिप व मिली स्प्रिंकलर के लिए जिला उद्यान विभाग ने योजना लांच की है। इसके तहत किसानों को अनुदान मिलेगा। जिले में 500 एकड़ में ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। एक किसान एक एकड़ से लेकर 12.5 एकड़ तक के लिए ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर का लाभ उठा सकते हैं।

अनुदान की जानकारीइस योजना के साथ समरसेबल बोरिंग के लिए किसानों को अलग से अनुदान मिलेगा। ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए अनुदान निर्धारित : ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए सरकार के द्वारा अनुदान की राशि निर्धारित की गयी है। लघु व सीमांत किसानों को ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए प्रति हेक्टेयर 55 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यानी दो हेक्...