चम्पावत, अप्रैल 13 -- जगदीश, लोहाघाट। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक मदन सिंह, ग्राम गडोली, कनालीछीना, पिथौरागढ़ के खिलाफ कार्रवाई की। बताया कि पिकअप वाहन सीज किया है। साथ ही चालक का लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। टीएम में एएसआई धर्मेन्द्र प्रसाद, भारत भूषण, अनिल शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- परचुन की दुकान में 40 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.