सोनभद्र, मई 26 -- चोपन, हिंदुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मंगलवार को चोपन में अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं ड्रिंक एवं ड्राइव में चार वाहनों का चालान भी किया गया। यातायात प्रभारी सीओ चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों की जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को रांग साइड वाहन न चलाने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लाप...