गोड्डा, मई 22 -- गोडडा प्रतिनिधि। अदाणी पावर प्लांट के समीपवर्ती 7 विद्यालयों (रा० म० वि० मोतिया, उ० म० वि० डुमरिया, बेसिक स्कूल बक्सरा, उ० म० वि० कौड़ीबहियार, म० वि० परासी हिंदी, प्रा० वि० पेटवी और हाई स्कूल सोनडीहा) में गुरूवार अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित समर कैंप का सफल शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन के 14 उत्थान सहायक शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के प्रथम दिन "विद्यालय से बच्चों को कैसे जोड़ा जाए एवं ड्रॉप आउट बच्चों को कैसे रोका जाए" विषय पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन सभी केंद्रों पर सहायक शिक्षकों ने बच्चों के साथ समूह चर्चा, प्रेरणादा...