गढ़वा, मार्च 5 -- कांडी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा घोषित ''ड्राई डे'' के आदेशों का ठेंगा दिखाना सुंडीपुर स्थित सरकारी शराब दुकान को भारी पड़ गया। बुधवार को जब पूरे जिले में शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी थी, तब सुंडीपुर की इस दुकान में धड़ल्ले से पर्दे के पीछे से शराब की बोतलें बेची जा रही थीं। वहीं प्रशासन की मुस्तैदी ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जब्त शराब को थाना स्थित मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुंडीपुर पहुंचकर सरकारी देशी कम्पोजिट दुकान पर छापेमारी की। मौके पर दुकान के एक स्टाफ को गिरफ्तार कर व लगभग 20 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त शराब को थाना ले आई। उससे पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए सी...