अररिया, मार्च 17 -- भरगामा, एक संवाददाता। साइड देने को लेकर चार युवकों द्वारा एक ड्राइवर के साथ मारपीट करने और नगद राशि छीन लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ड्राइवर मो. शमशाद, ग्राम-पोस्ट बथनाहा निवासी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्य करता है और इन दिनों कुशमौल साइट पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को वह गाड़ी से सड़क पर गिट्टी गिराने जा रहा था। इसी दौरान मोटर साईिकल पर सवार कुछ युवकों ने साइड मांगा, लेकिन उस समय सड़क पर जगह नहीं होने के कारण वह तुरंत साइड नहीं दे पाया। ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही आगे जाकर जगह मिली, उसने गाड़ी साइड कर दी। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी रोककर उसे घेर लिया और मारपीट शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.