ड्राईजोन में टैंकर से जलापूर्ति करा रहा है नगर परिषद
सिमडेगा, अप्रैल 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद के लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए नप गंभीर है। नप के ईओ अरविंद तिर्की ने बताया कि शहर के चिहित ड्राइ्जोन में टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति करने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 25 सोलर जलमीनार चालू अवस्था में है और 15 नए सोलर जल मीनार का अघिष्ठापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में खराब चापाकलों की मरम्मत भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। ईओ ने पेयजल से सम्बन्धित समस्या होने पर हेल्प लाइन नम्बर 9801237566 एवं कनीय अभियंता के मोबाइल नम्बर 8789976536 पर सम्पर्क करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.