पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। ड्राइ डे में शराब बेचने पर पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नौलिया सेरा स्थित एक दुकान में छापेमारी की। पुलिस ने दुकान से 364 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा व 18 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दुकानदार सेराघाट निवासी प्रकाश जोशी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसएचओ कैलाश चंद्र जोशी,एसआई मो.आकिल सिद्दकी,अपर एसआई नरेंद्र पाठक,हेमा पन्त, रवि कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...