वरिष्ठ संवाददाता, मई 10 -- उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई एसओपी जारी की है। अब यदि आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके लाइसेंस और आधार कार्ड में दर्ज नाम पूरी तरह से एक समान हों। यदि आधार और डीएल में नाम के एक भी अक्षर में अंतर है, तो सिस्टम मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति नहीं देगा। मोबाइल नंबर का अपडेट होना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लाइसेंस के नवीनीकरण या लाइसेंस खो जाने की स्थिति में 'डुप्लीकेट लाइसेंस' बनवाने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आना अनिवार्य है। यदि किसी आवेदक के लाइसेंस और आधार के नाम में भिन्नत है, तो उसे पहले डीएल में नाम संशोधित करवाना होगा। इसके लिए आवेदक को एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।...