गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद, संवाददाता। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों की समस्या के निस्तारण के लिए परिवहन विभाग की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस 9773769900 नंबर पर आवेदक अपने स्मार्ट कार्ड से संबंधित जानकारी ले सकता है। आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' ने 13 फरवरी के अंक में 'गाजियाबाद में पांच हजार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस अटके' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर में 4 महीने पूर्व लाइसेंस बनवा चुके वाहन चालकों के स्मार्ट कार्ड न मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए परिवहन आयुक्त के कार्यालय से मौजूदा स्मार्ट कार्ड प्रिंट करने वाली संस्था का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में स्मा...