सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। जिसके बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा जिले के कहरा अंचल तहत अमरपुर में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कराया गया है। लगभग 49 लाख से अधिक लागत से बनी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण कार्य का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कर दिया गया है। इसलिए संभावना है कि अगले महीने से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना पड़ेगा। इस ट्रैक पर पास होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। जानकारी अनुसार अभी ट्रैक की व्यवस्था नहीं रहन...