नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-167 में निर्माणाधीन ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र का निर्माण पूरा करने के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय की ओर से एक साल का अतिरिक्त समय दिया जा चुका है। इस अवधि में भी इसे पूरा नहीं किया गया तो अनुमति निरस्त हो जाएगी और फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। केंद्र शुरू न होने से नोएडा निवासी लोगों को दिक्कत हो सकती है।ग्रेटर नोएडा के दादरी में दो वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र हैं। इसमें एक शिवम एम ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र और दूसरा वाईबी बिल्डर ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र है। वहीं, नोएडा में एक भी केंद्र नहीं है। इस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।दादरी स्थित केंद्रों की नोएडा से अधिक दूरी होने के कारण लोगों को सफर में काफी समय लगता है। ऐसे में लोगों के लिए नो...