बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। अब वाहन चलाने का लाइसेंस सिर्फ वही लोग ले पाएंगे जो ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट पास कर सकेंगे। ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक पर अगर गलत तरीके से वाहन चलाया तो स्वत: फेल हो जाएंगे। ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक एक सप्ताह के भीतर चालू होने वाला है। ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी ड्राइविंग टेस्ट अब ऑटोमैटिक ट्रैक पर लिए जाएंगे। परिवहन विभाग के माध्यम से बदायूं में मैसर्स दीपक इंटरप्राइजेज द्वारा ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक बदरपुर बिल्सी रोड खोला गया है। अब यहां पर ड्राइविंग टेस्ट, ट्रैक पर ही होंगे। मैनुअल रूप से कोई भी टेस्ट नहीं लिया जायेगा। वर्तमान में मैनुअल रूप से कार्यालय में टेस्ट लिया जाता है। ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट होने से प्रशिक्षित ड्राइवर ही टेस्ट पास ...