मधुबनी, अगस्त 30 -- मधुबनी,निज संवाददाता। शहर के गंगासागर चौक पर वाहन चालकों की ड्राइविंग दक्षता जांचने के लिए करीब दो वर्ष पहले तैयार कराया गया ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक आज तक उपयोग में नहीं आ सका है। करीब 69 लाख रुपये की लागत से तैयार कराए गए इस ट्रैक का इस्तेमाल नहीं होने से सरकारी राजस्व की क्षति का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि मोटरयान निरीक्षक ने स्वयं विभाग को रिपोर्ट भेजकर ट्रैक के अब तक उपयोग में नहीं आने की स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सहयोग पोर्टल पर वरीय अधिवक्ता राकेश रंजन झा द्वारा दर्ज शिकायत के जवाब में मोटरयान निरीक्षक ने जिला परिवहन पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ट्रैक की चारदीवारी निर्माणाधीन है और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्...