नई दिल्ली, अगस्त 30 -- भारत में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आज ग्राहकों के पास कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं। कुछ एसयूवी अपने बड़े केबिन और कंफर्ट के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करती हैं। अगर आप ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं, जो चलाने में मजेदार यानी फन-टू-ड्राइव हो और तगड़ी परफॉर्मेंस भी दे, तो पेट्रोल-डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी तक मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं इनमें से कुछ खास एसयूवी के बारे में।Hyundai Creta N-Line हुंडई क्रेटा लंबे समय से कंपनी की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में शामिल है। इसका N-Line वर्जन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें स्पोर्टी लुक के साथ बेहतर ड्राइविंग पसंद है। Creta N-Line में सिर्फ 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158hp की प...